
Odisha Incident

Odisha Incident: पुरी ज़िले के एक गांव में तीन बदमाशों ने 15 साल की एक लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया और मौके से भाग निकले। गांव वालों ने तुरंत लड़की को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे एम्स भुवनेश्वर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “यह घटना बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली है। पुरी के बलंगा इलाके में कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़की को जलाने की कोशिश की।”
उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता का इलाज पूरी तरह से सरकार की तरफ से किया जाएगा और पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने के निर्देश दिए गए हैं।
Odisha Incident – नवीन पटनायक ने घटना पर जताया गहरा दुख:
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद नेता नवीन पटनायक ने पुरी ज़िले में 15 साल की लड़की को जिंदा जलाने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि बलंगा इलाके में दिनदहाड़े एक लड़की को जलाने की खबर सुनकर वे बहुत दुखी और हैरान हैं। उन्होंने इस घिनौने अपराध की कड़ी निंदा की।
नवीन पटनायक ने यह भी बताया कि यह दर्दनाक घटना एफएम कॉलेज की उस घटना के सिर्फ एक हफ्ते बाद हुई है, जब एक युवती ने खुद को आग लगा ली थी। उन्होंने चिंता जताई कि अब ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ इस तरह की खौफनाक घटनाएं रोज़-रोज़ हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पूरी घटना:
गांव के लोगों ने बताया कि जब 15 साल की लड़की अपने दोस्त के घर जा रही थी, तभी तीन बदमाशों ने अचानक उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग गए। जैसे ही लोगों ने लड़की को जलते हुए देखा, उन्होंने तुरंत आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
महत्वपूर्ण लिंक
WhatsApp Group | यहा क्लीक करे |
HomePage | यहा क्लीक करे |