

मथुरा का रहने वाला इमरान हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर उनके आपत्तिजनक फोटो खींचता था और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करता था। अब तक वह 23 लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका था और उसका इरादा 50 लड़कियों को निशाना बनाने का था। उसने अपनी इस मंशा को खुद ही व्हाट्सएप स्टेटस पर जाहिर किया था।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और उकसाऊ सामग्री पोस्ट करने वाले युवक इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। इमरान इन लड़कियों को अपनी गर्लफ्रेंड बताता और उनके अश्लील फोटो इंटरनेट पर अपलोड करता था। उसने स्वीकार किया कि उसका लक्ष्य 50 लड़कियों को फंसाना था।
जैसे ही यह जानकारी हिंदू संगठनों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इमरान ने 23 हिंदू लड़कियों को बनाया शिकार!
मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला निवासी इमरान, जो पेशे से ऑटो रिक्शा चलाता है, पर आरोप है कि वह खुद को हिंदू नाम से परिचित करवाकर हिंदू युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाता था। युवतियों का भरोसा जीतने के बाद वह उनके अश्लील फोटो और वीडियो तैयार करता और फिर उन्हें धमकाकर ब्लैकमेल करता था। बताया गया है कि उसने कई लड़कियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी की हैं।
इस घटना की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को मिली, पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इमरान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, इमरान अब तक 23 हिंदू लड़कियों को इसी तरीके से निशाना बना चुका है।
ऐसे बनाता था शिकार
इमरान खासतौर पर हिंदू युवतियों को निशाना बनाता था। वह उन्हें अपने ऑटो में मुफ्त सफर की सुविधा देने का बहाना बनाकर पास आने का मौका ढूंढता था। वह कभी भी पैसों की मांग नहीं करता, जिससे लड़कियां उस पर जल्दी भरोसा करने लगती थीं। इस प्रक्रिया में वह पहले उनका मोबाइल नंबर लेता और फिर अपना नंबर देकर कहता कि जरूरत पड़ने पर उसे कॉल कर लेना।
यही से वह बातचीत का सिलसिला शुरू करता और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाकर युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसा लेता। एक बार जब विश्वास बन जाता, तो वह उनकी तस्वीरें और वीडियो बना लेता जिन्हें बाद में वह सोशल मीडिया पर शेयर करता था। उसका उद्देश्य था ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर ‘टारगेट’ को पूरा करना।